BlogCrimeOthersPolitics

विश्व योग दिवस पर जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय में योग शिविर आयोजित

बक्सर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय, बक्सर परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में प्रातः आठ बजे योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य एवं कार्यक्रम पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया।

योग शिविर में प्राचार्य, कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक प्राध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मी, एनएसएस स्वयंसेवक, छात्र-छात्राओं समेत अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षक श्री चन्द्रदेव सिंह ने अपने मार्गदर्शन में उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।

इस अवसर पर योग प्रशिक्षक श्री सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए सभी लोगों को नियमित रूप से योग करना चाहिए। योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है।

महाविद्यालय के प्राचार्य ने “करें योग, रहें निरोग” का संदेश देते हुए कहा कि वर्तमान समय में इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है, ताकि समाज स्वस्थ एवं जागरूक बन सके।

कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक उपेन्द्र कुमार सिंह, अरुण सिंह, सहायक कर्मी मुकेश, धर्मेन्द्र, जगरनाथ, मदन, अधिवक्ता हरेंद्र सिंह तथा छात्र-छात्रा स्वयंसेवक आकाश, रुकैया, अनन्या, सोनल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!