BlogCrimeOthers

बक्सर में चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता, यात्री का मोबाइल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

बक्सर। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बक्सर एवं जीआरपी बक्सर की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान एक यात्री के मोबाइल फोन की चोरी कर भागने की कोशिश कर रहे शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और मौके पर ही दबोच लिया। उसके पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया।

आरपीएफ की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति ने एक यात्री का एंड्रॉइड मोबाइल फोन छीन लिया और भागने लगा। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ एवं जीआरपी के जवानों ने तत्काल पीछा कर उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंजनी कुमार राय (35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह राम राय का पुत्र है और खटिवा डेरा, वार्ड संख्या-04, थाना इटाढ़ी, जिला बक्सर का निवासी है।

तलाशी के दौरान उसके पास से एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिसे जब्त कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी बक्सर के हवाले कर दिया गया।

आरपीएफ बक्सर ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम को लेकर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!