Others

गंगा सफाई महाअभियान ने पूरे किए 600 रविवार, 12 वर्षों से निरंतर श्रमदान कर रही छात्रशक्ति

बक्सर। मां गंगा की निर्मलता और अविरलता को समर्पित छात्रशक्ति संगठन का श्रमदान आधारित स्वच्छता महाअभियान रविवार को अपने ऐतिहासिक पड़ाव पर पहुंच गया। संगठन ने गंगा सफाई अभियान के 600वें रविवार पर विशेष श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-युवा, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक प्रतिनिधि, नाविक समाज, पंडा समाज और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

यह अभियान पिछले 12 वर्षों से लगातार चल रहा है। इसकी शुरुआत 2 नवंबर 2014 को हुई थी और तब से हर रविवार गंगा घाटों की सफाई कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान अभियान से जुड़ने पहुंचे लोगों ने मां गंगा की निर्मलता बनाए रखने का संकल्प लेते हुए हस्ताक्षर भी किए।

छात्रशक्ति के सुप्रीम व भाजपा नेता तथा अभियान के प्रणेता सौरभ तिवारी ने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति, पहचान और सभ्यता की धारा है। उन्होंने कहा कि आज गंगा प्रदूषण के संकट से जूझ रही है और इसे बचाने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ घाटों की सफाई करना नहीं, बल्कि लोगों की सोच में बदलाव लाना है। हर रविवार युवा साथी गंगा किनारे पहुंचकर केवल कचरा नहीं उठाते, बल्कि समाज को जागरूक करने का संदेश भी देते हैं।

सौरभ तिवारी ने कहा कि छात्रशक्ति का यह अभियान अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है और युवाओं का यह संकल्प आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण की बड़ी मिसाल बनेगा।

इस अवसर पर कैरियर लॉन्चर नोएडा के निदेशक रामानुज मिश्रा, जदयू नेता संजय सिंह राजनेता, भाजपा नेता शिवजी खेमका, गोपाल पांडेय, जितेंद्र पांडेय, अमर जायसवाल, संजय चौधरी, अरविंद सिंह, शशांक शेखर, रेखा राय, श्रवण तिवारी, जितेंद्र मिश्र, राजू ठाकुर, पप्पू राय, मुन्नू उपाध्याय, मिथिलेश पांडेय, ओमजी यादव, अनिल सिंह, बिट्टू पांडेय, संतोष उपाध्याय, हीरो चौबे, गौतम तिवारी, राहुल यादव, पप्पू चौबे, अख्तर आह्वान, गौरव गिरी, रवि सिंह, आशुतोष सिंह, संजय राय, निक्कू ओझा, अंदीप दास और आकाश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग श्रमदान में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!