Others

मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय की स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया

बक्सर। मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय की स्थापना दिवस मानवाधिकार कार्यालय में भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं संगठन के सदस्य शामिल हुए। इस दौरान केक काटकर संगठन की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश सचिव डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि मानव अधिकार संगठन बक्सर में ऐतिहासिक कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की अध्यक्षता में मानव अधिकार द्वारा बक्सर आइकॉन अवार्ड का सफल आयोजन किया गया था। इसके अलावा कई राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार कार्यक्रमों को सफल बनाने में भी संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने बताया कि दिसंबर माह में बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे ने भी सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया था।

वहीं गाजीपुर जिला अध्यक्ष डॉ. कमल खान ने कहा कि मानव अधिकार संगठन लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रहा है। संगठन महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण को लेकर भी गंभीरता से काम कर रहा है और आने वाले समय में और बेहतर योजनाओं के साथ कार्य करेगा।

कार्यक्रम के दौरान गाजीपुर जिला अध्यक्ष एवं बक्सर अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम ने संयुक्त रूप से केक काटा। उन्होंने कहा कि मानव अधिकार की लड़ाई पूरे देश में मजबूती से लड़ी जाएगी। संगठन पिछले 43 वर्षों से धरातल पर रहकर लोगों की सेवा कर रहा है। पेड़ लगाने से लेकर महिलाओं के उत्थान और सामाजिक न्याय की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम में साबित खिदमत से साबित रोहतस्वी ने सभी को बधाई दी। मौके पर विश्वनाथ, सुष्मिता, रविंद्र, भूलेश्वरी, शिल्पी कुमारी, पुष्पा, रेखा मीणा, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार, अरुण कुमार, अरुण कुमार सिंह, सोनम कुमारी, तरन्नुम कुमारी, प्रदीप राय सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं संगठन के सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!