राजपुर में भव्य रोड शो: संतोष कुमार निराला के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब


राजपुर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं क्षेत्र के लोकप्रिय नेता माननीय श्री संतोष कुमार निराला जी ने एक भव्य रोड शो का आयोजन किया।
यह रोड शो जज साहब के छावनी से शुरू होकर कई गांवों से होते हुए कोरान सराय तक पहुंचा, जहां इसका भव्य समापन हुआ। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा इलाका “तीर छाप पर बटन दबाएं, बिहार में विकास लाएं” के नारों से गूंज उठा।

जनता के अपार स्नेह और आशीर्वाद को देखकर संतोष कुमार निराला भावविभोर हो उठे। उन्होंने कहा कि राजपुर की जनता हमेशा विकास और स्थिरता की राजनीति में विश्वास रखती है, और इस बार भी जन समर्थन का यह उत्साह बताता है कि जनता विकास, स्थिरता और प्रगति की राह पर आगे बढ़ने को तैयार है।
रोड शो के दौरान ग्रामीण इलाकों में जबरदस्त जोश देखने को मिला, लोग अपने लोकप्रिय नेता के स्वागत में सड़कों पर उतर आए।



