Others

पी.पी. रोड पर अँखुआ के कपड़ा बैंक का तीन दिवसीय शिविर शुरू, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिलेगा लाभ

बक्सर।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार, 11 जनवरी को पी.पी. रोड स्थित अँखुआ के कपड़ा बैंक द्वारा तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन कन्हैया मिश्रा एवं युवा नेता रामजी सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए अँखुआ के आशुतोष दुबे ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य कड़ाके की ठंड में जरूरतमंद लोगों को आवश्यक वस्त्र, विशेषकर गर्म कपड़े उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि हर साल इस पहल से सैकड़ों जरूरतमंद अपनी आवश्यकताएं पूरी करते हैं और इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
वहीं सदस्य शिवम पाठक ने बताया कि जरूरतमंदों के लिए कपड़ों की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु शहरवासियों से अधिक से अधिक कपड़े दान करने की अपील की गई है, ताकि कोई भी जरूरतमंद ठंड में परेशान न हो।

इस अवसर पर शिविर में शिवम पाठक, राजेश कुमार, नित्यानंद पाठक, रोहित उपाध्याय, गोलू कुमार, त्रिभुवन ओझा, संटू तिवारी, मुन्ना पांडेय सहित अन्य सहयोगियों की सक्रिय एवं सराहनीय उपस्थिति दर्ज की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!